मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

भाजपा ने राजू टंडिया को बनाया जिला प्रवक्ता, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मोहला मानपुर अं.चौकी। भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत राजू टंडिया उर्फ उमाकांत टंडिया को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिलीप वर्मा द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है।

जारी पत्र में कहा गया है कि राजू टंडिया की पार्टी के प्रति दीर्घकालीन निष्ठा, वरिष्ठता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव, प्रभावी वक्तृत्व और संगठनात्मक समन्वय का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के कार्यों को मीडिया एवं आम जनता के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने नव नियुक्त जिला प्रवक्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश एवं जिला संगठन के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button