छत्तीसगढ़धमतरी

निजी जमीन को अपने नाम पर करने सरपंच पर आरोप

धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद विकास खंड के ग्राम पंचायत चरमुड़ीया में ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे गांव में माहौल खराब हो गया । जी हां आपको बता दें की चरमुड़िया गांव के सरपंच प्रतिनिधि तेजेंद्र तोड़कर के ऊपर निजी जमीन को अपने नाम करने का आरोप लगाया गया है। खसरा नंबर 435 और 458 के जमीन पर वासुदेव चंद्राकर ने बताया कि वह जमीन उनका पारिवारिक है जिनके मालिकाना हक वासुदेव चंद्राकर का है 2023 में जमीन मालिक की मृत्यु हो चुकी है उसके बावजूद 2024 में जमीन को सरपंच प्रतिनिधि द्वारा अपने नाम में करवाया गया है मौके वारदात पर पटवारी से जमीन का नाप जोख भी करवाया गया है इस मामले में पटवारी के कार्य संदिग्ध होने का आरोप लगाए है जिसको लेकर ग्रामीण अध्यक्ष और वासुदेव चंद्राकर ने जमीन को वापस करने की मांग किए हैं।

इस संबंध में जब सरपंच प्रतिनिधि तेजेंद्र तोड़कर से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा आरोप बेबुनियाद है, जमीन कानूनी तौर पर रजिस्ट्री कराकर दो साल पहले खरीदा गया है, बेचने वाले को भुगतान भी चेक के माध्यम से किया गया हैं,कुछ लोग दुर्भावना वस गांव को बरगलाने का काम कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button