मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

गौ विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा का आयोजन, पंचगव्य चिकित्सा शिविर भी लगेगा

अम्बागढ़ चौकी। क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार 19 अप्रैल 2026 को साहू सामुदायिक भवन में “गो विज्ञान एवं स्वास्थ्य कथा” तथा पंचगव्य आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में आचार्य निरंजन वर्मा गुरुजी अपने श्रीमुख से भारत के मूल आयुर्वेद, पंचगव्य चिकित्सा पद्धति और गोमाता के महत्व पर विशेष प्रकाश डालेंगे। वे बताएंगे कि किस प्रकार पंचगव्य के माध्यम से असाध्य एवं जटिल बीमारियों का उपचार संभव है तथा जैविक कृषि और स्वावलंबी भारत के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन के दौरान लोगों को नाड़ी परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श भी नि:शुल्क दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस शिविर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिक, युवा, किसान और गोपालक अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button