मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नगर के श्रमवीर एवं श्रमवीरांगनाओ का किया गया सम्मान

अंबागढ़ चौकी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी द्वारा नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर के श्रमवीर एवं श्रमवीरांगनाओ का सम्मान किया गया।

इस दौरान उन्हे केन्द्र व राज्य शासन द्वारा श्रमिको के हितार्थ में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं देते हुए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय निकाय के सभागृह में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना से हुआ। नगर के श्रमवीर माताओं एवं भाईयो को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा की जीविकोपार्जन के लिए श्रम के प्रकार एवं प्रयोजन अलग अलग हो सकते है। लेकिन परिश्रम करने वाले सदैव वदंनीय होते है। यह संसार उनका ही सम्मान करता है जो अपने श्रम के बूते परिवार, समाज एवं जगत में अपना मुकाम खडा करते है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा की मेहनतकशो की कभी हार नही होती है और कुछ किए बिना ही जय जयकार नही होती है। नगर अध्यक्ष ने कहा की हम किसी भी फील्ड मे हो हमे समाज में अपना जगह बनाए रखने एवं शरीर को स्वस्थ करने के लिए परिश्रम करना बेहद आवश्यक है। नगर अध्यक्ष ने श्रमवीरो को श्रमिक दिवस की शुभकामनाए देते हुए नगर विकास में दिए गए उनके अभूतपूर्व योगदान देने के लिए आभार ज्ञापित किया। श्रमिक सम्मान समारोह मे नगर पंचायत की पार्षद सभापति उमा निषाद, पूर्व पार्षद शंकर निषाद, प्रमोद ठलाल, कुमारी निषाद, रजिया बेगम, रेहाना बेगम, शोभा भोयर सहित बडी संख्या में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रमिको के हितार्थ शासन की योजनाओं की जानकारी दी

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर नगर के श्रमवीरो एवं श्रमवीरांगनाओ को श्रमिको के हितार्थ केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी विस्तार से दी गई। श्रमिको को बताया गया श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन कराने के बाद मजदूर कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त होने पर बच्चो के विवाह, दुर्घटना में मृत्यु होने पर, तथा श्रमिक महिलाओ के लिए प्रसूती एवं स्व रोजगार स्थापित करने के लिए शान से विशेष सहायता प्राप्त कर सकते है। नगर अध्यक्ष ने बताया की शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है की श्रम विभाग में अपना पंजीयन श्रमिक के रूप में अनिवार्य रूप से कराए।

श्रमिको की शिकायतें एवं समस्याओं का मौके में निराकरण

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में शामिल होने आई माताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने नगर के विभिन्न वार्डो से आई श्रमवीरांगनाओ ने नगरीय निकाय से जुडी समस्याओं व शिकायतों को सामने रखते हुए नगर अध्यक्ष से इसके त्वरित निदान की मांग की। सबसे अधिक माताओं ने गर्मी मे पेयजल से जुडी समस्याओं व शिकायतों को सामने रखा। उसके बाद पिछले चार पांच माह से समाजिक सुरक्षा पेंशन नही मिलने एवं राशन कार्ड बन जाने के बाद भी खाद्यान्न नही मिलने की शिकायते की। नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों से जुडे समस्याओं के निराकरण के लिए निकाय के संबधित विभाग के कर्मचारियों को मौके से निर्देश देकर तीन दिवस के अंदर पेयजल व खाद्यान्न से जुडे समस्या के निराकरण करने का निर्देष दिया। सफाई से जुडी समस्याओं को एक दिवस के अंदर ही निराकृत करने का भरोसा दिलाया।

इन श्रमवीरो का हुआ सम्मान

मजदूर दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डो से आए महिला एवं पुरुष श्रमिको का सम्मान किया गया। पर सम्मान की सूची में सर्वाधिक संख्या मातृशक्तियो की थी। नगर अध्यक्ष ने कहा की मातृ शक्तियां अपने श्रम से आई अर्थ का नियोजन सही ढंग से करती है। माताएं अपना हर कार्य श्रेष्ठता से करती है और किसी भी कार्य में वह आज पीछे नही है। इसलिए वह वंदनीय है। सम्मान प्राप्त करने वालो में कन्या निर्मलकर, सुशीला भाई, गोदावरी उईके, बिन्दा गोडं, अन्नपूर्णा वैश्णव चमेली सारथी, पुसई देवागन, नरेश बाई निषाद, सावित्री बाई, धनेश्वरी निषाद, सुशीला खरे, राधा साहू, पूर्णिमा निशाद, आशा राजपूत, कुंवर बाई, उर्मिला साहू, सोहागा बाई इत्यादि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button